• Fri. Feb 13th, 2026

भजनों के बीच गोलियों की गूंज…चारों ओर बिखरा खून; आतंकी हमले में दो बहिन घायल

ByVijay Singhal

Jun 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
जम्मू के रियासी में आतंकियों द्वारा श्रद्धालुओं से भरी जिस बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हमला किया था। उस बस में मथुरा के राया निवासी दो महिलाएं लक्ष्मी और मीरा भी सवार थीं। यह दोनों आपस में सगी बहन व जेठानी-देवरानी भी हैं। राया के गांव भैसारा में इनकी ससुराल है। लक्ष्मी के पेट और मीरा के कंधे में गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते गांव में शुभचिंतकों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पीड़ित परिवार से मुलाकात को पहुंची। इधर, परिवार से कुछ लोग जम्मू के लिए रवाना हो गए। हमले में राया के गांव भैसारा निवासी लक्ष्मी पत्नी स्वः लक्ष्मण सिंह और उनकी सगी बहन एवं देवरानी मीरा पत्नी रोहित शर्मा घायल हैं। मीरा करीब दस साल से ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रहती है। वहीं, लक्ष्मी अपने बेटा प्रशांत और बेटी पायल के साथ गांव में ससुर आदि के साथ रहती हैं। 3 जून को लक्ष्मी अपने जेठ और देवर के पास ग्रेटर नोएडा गई थी। वहां से बहन मीरा और काॅलोनी के लोगों के साथ 6 जून को धार्मिक यात्रा पर जम्मू गईं थीं। जम्मू में हुए आतंकी हमले को लेकर ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि आतंकियों को इस घटना का करारा जवाब मिलना चाहिए। गांव भैसारा निवासी सुबोध शर्मा का कहना है कि जिस प्रकार सेना की वर्दी में आतंकियों ने हमला किया है वह बेहद शर्मनाक है इस घटना का उन्हें करारा जवाब मिलना चाहिए। घायल महिलाओं के ससुर इंद्रजीत ने बताया कि उनका परिवार कई सालों से धार्मिक यात्रा पर जाता रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.