हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की धर्मनगरी को जल्द ही बेलगाम ई-रिक्शाओं से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने ई-रिक्शाें के पुराने प्लान में बड़ा बदलाव कर नया प्लान लागू करने की तैयारी कर ली है। वृंदावन में चलने वाले 500 से अधिक रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शाओं के लिए तीन रूट निर्धारित करने के साथ ही यात्री किराया भी निर्धारित किया है। अधिकतम किराया 20 रुपये रहेगा। सभी ई-रिक्शों पर क्यूआर कोड लगा होगा, जिसमें ई-रिक्शा और चालक की पूरी जानकारी होगी। वृंदावन में ई-रिक्शाें से लगने वाले जाम और यातायात अव्यवस्था को समाप्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत फिलहाल वृंदावन में तीन रूटों पर 514 ई-रिक्शा संचालित होंगे। ई-रिक्शा और उसके चालक से जुड़ी सभी जानकारी, जिसमें डीएल, रजिस्ट्रेशन, एंश्योरेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, चालक का नाम, पता, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी हर कोई देख सकेगा। इसके लिए एप ई-रिक्शा सूचना के नाम से बनाया गया है, जो कि प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। ई-रिक्शा चालक समिति के अध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र ने बताया कि रूट नंबर एक पर लाल रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। इनके चालक की ड्रेस भी लाल रंग की होगी। रूट नंबर दो पर नीले रंग के ई-रिक्शा, चालक के ड्रेस नीली और तीसरे रूट पर परपल रंग के ई-रिक्शा चलेंगे, जिनकी चालक की ड्रेस इसी रंग की होगी।
1 मल्टीलेवल पार्किंग से नंदनवन कट, रशियन बिल्डिंग, परिक्रमा मार्ग से होकर जादौन पार्किंग, जुगलघाट से चीरघाट तक रूट रहेगा। मल्टीलेवल पार्किंग से परिक्रमा मार्ग तक 10 रुपये प्रति सवारी एवं मल्टीलेवल पार्किंग से चीरघाट तक 20 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया गया।
2 सौ शैय्या अस्पताल से हनुमान तिराहा, हरिनिकुंज आश्रम, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर तिराहा, पापड़ी चौराहा तक रहेगा। सौ शैय्या से हनुमान तिराहा तक 10 रुपये प्रति यात्री एवं सौ शैय्या अस्पताल से प्रेम मंदिर तिराहा तक 20 रुपये प्रति यात्री रहेगा।
3 सौ शैय्या अस्पताल से अटल्ला चुंगी, रामकिशन मिशन सेवाश्रम अस्पताल, टेंपो स्टैंड, कात्यायनी पार्किंग से केशीघाट तक निर्धारित किया गया। सौ शैय्या अस्पताल से सेवाश्रम अस्पताल तक 10 रुपये प्रति यात्री एवं सौ शैय्या से केशीघाट तक 20 रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है।
पुराने प्लान में 6 रूट किए थे निर्धारित
पुराने प्लान के तहत छह रूट निर्धारित किए गए थे, जिसमें बाहरी और स्थानीय दोनों ही ई-रिक्शा चालक थे। किराया वहीं निर्धारित था, लेकिन छोटे रूट होने के कारण किराया लोगों को अधिक देना पड़ता था और पैदल भी चलना पड़ता था। अब नए प्लान के तहत ई-रिक्शा चालक स्थानीय ही होगा।
पुराने प्लान के तहत छह रूट निर्धारित किए गए थे, जिसमें बाहरी और स्थानीय दोनों ही ई-रिक्शा चालक थे। किराया वहीं निर्धारित था, लेकिन छोटे रूट होने के कारण किराया लोगों को अधिक देना पड़ता था और पैदल भी चलना पड़ता था। अब नए प्लान के तहत ई-रिक्शा चालक स्थानीय ही होगा।
प्रवीण मलिक, सीओ सदर ने कहा वृंदावन में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तीन रूट निर्धारित किए हैं। साथ ही किराया और ड्रेस कोड भी निश्चित किया है। हर ई-रिक्शा पर रूट के मुताबिक रंग और क्यूआर कोड होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
