• Sun. Nov 2nd, 2025

यात्रियों के लिए बने थे ई-रिक्शा, ढोने लगे सामान

ByVijay Singhal

Apr 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में लोगों को आरामदायक यात्रा मुहैया कराने के लिए आए ई-रिक्शा अब लोगों के लिए समस्या बनने लगे हैं। बेतरतीब तरीके से इनका संचालन होने से प्रतिदिन बाजार में जाम का कारण बन रहे है। ई-रिक्शा का काम यात्रियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन अब इनसे लोडर का काम लिया जा रहा है।

शहर के होली गेट, डीग गेट, घीया मंडी, विकास बाजार, सौंख बाजार, जमुनापार, छावनी एरिया में प्रतिदिन जाम लगता है इसका मुख्य कारण हैं कि ई-रिक्शा में दुकानों का सामान लाया जा रहा है इसके चलते यह मन चाहे स्थान पर सामान लोड़ करने लगते है चाहे जहां उसको उतारने लगते है। शहर के लोगों का कहना है कि आदमी को आदमी ढोने से निजात, आरामदायक सस्ती यात्रा, शून्य प्रदूषण की मंशा से शुरू हुए ई-रिक्शा अब बड़ी समस्या बन गए है। उन्होंने बताया कि जहां 2000 ई-रिक्शा की जरूरत थी, वहां सड़कों पर बेहिसाब 12000 से अधिक दौड़ रहे हैं। इनके चालकों को न तो यातायात नियमों की जानकारी है और न ही खुद की सुरक्षा की परवाह है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले भर में 15000 ई-रिक्शा का पंजीकरण है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, इनके संचालन से लग रहे जाम की शिकायतें मिल रही थी इसपर अब रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। राजेश राजपूत, एआरटीओ प्रथम ने कहा, शहर के सभी मार्गों पर ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एक सप्ताह में 800 से अधिक पर कार्रवाई हो चुकी है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.