• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा में ई-रिक्शा पलटा; महिला घायल, ट्रैफिक पुलिस कभी भी लाइसेंस नही देखती

ByVijay Singhal

Aug 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर में ई-रिक्शा लगातार सड़क पर हादसों का कारण बनते जा रहे हैं।भूतेश्वर तिराहे पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग को देखकर एक ई-रिक्शा चालक घबराकर तेजी से मोड़ने लगा और पलट गया। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के अनुसार भूतेश्वर तिराहे पर यातायात पुलिस अवैध और बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रहे है। इसी दौरान सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसने अचानक मोड़ लिया, जिससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। रिक्शे में सवार महिला, पुरुष और एक मासूम बच्चा नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तुरंत दौड़कर ई-रिक्शा सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में महिला के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि बच्चा बाल-बाल बच गया। महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक पर कार्रवाई की है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भगदड़ और अफरातफरी के हालात साफ दिखाई दे रहे हैं। शहरवासी लगातार अवैध और बेकाबू ई-रिक्शों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि चालक बिना लाइसेंस और प्रशिक्षण के सड़कों पर उतरते हैं, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस का कहना है कि अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.