• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा जंक्शन स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक बन रहे सुरक्षा में बाधक

ByVijay Singhal

Mar 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन पर रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम करने वाले ई-रिक्शा सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इसका कारण ई-रिक्शा पर कोई भी नंबर का न होना है। जिसके चलते जीआरपी उसका तथा उसके चालक का सत्यापन नहीं कर पा रही है। अब जीआरपी द्वारा सभी ई-रिक्शा पर अपना नंबर डाला जाएगा। जिसके बाद उसका सत्यापन होगा। जानकारी रहे जंक्शन पर दिन तथा रात की शिफ्ट में चलाने वाले लगभग 1500 ई-रिक्शा हैं। जंक्शन पर आए दिन होने वाली वारदातों की रोकथाम के लिए यात्रियों को गंतव्य तक ले जाने वाले ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों का जीआरपी द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। ऑटो चालकों का उनके ऊपर पड़े नंबरों के आधार पर सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। इनके चालकों का नाम पता, फोन नंबर जीआरपी थाने में मौजूद हैं लेकिन वह ई-रिक्शा का सत्यापन नहीं कर पा रही है। इसका कारण उस पर कोई भी नंबर का न होना है। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि वह अब प्रत्येक ई-रिक्शा पर जीआरपी का एक नंबर दिया जाएगा। जिसके आधार पर हम प्रत्येक ई-रिक्शा की पहचान कर सकेंगे और उनके चालक की भी इसी नंबर से पहचान होगी। जीआरपी निरीक्षक द्वारा थाने में एक रजिस्टर तैयार कराया गया है, जिसमेें ऑटो चालक का फोटो, नाम, पता एक चिन्ह भी लिखा गया है। इस रजिस्टर में ही ई-रिक्शा चालकों का नाम पता दर्ज होना है। जीआरपी ई-रिक्शा चालकों की पहचान करने में जुटी है। जंक्शन पर जहां पर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होकर सवारियों को भरते हैं उस जगह को केंद्रित करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन सीसीटीवी पर जीआरपी की विशेष नजर रहती है। उनके द्वारा इन कैमरों पर विशेष नजर रखी जाती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.