• Thu. Mar 5th, 2026

थाना जेत के क्षेत्र में होली के दिन ई-रिक्शा चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या

ByVijay Singhal

Mar 5, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जैंत थाना के अंतर्गत छरौरा गांव में रहने वाले ई रिक्शा चालक की चाकुओं से गोदकर कर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव पानीगांव के समीप खेत पर पड़ा मिला। रिक्शा चालक को कुछ युवक बुधवार दोपहर को घर से बुलाकर ले गए थे। उसके साथी को आरोपितों ने मारपीट कर भगा दिया था।जैंत के छरौरा गांव में रहने वाले सोनू ई रिक्शा चलते थे। गांव के कुछ युवकों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार दोपहर 12 बजे आरोपित युवक चालक को घर से बुलाकर ई रिक्शा में बैठा कर ले गए। सोनू ने अपने साथी पवन को भी साथ ले गया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपितों ने पवन को मारपीट कर भगा दिया। उसने घर पहुंच कर स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने तलाश शुरू की तो पानीगांव के समीप से सोनू का खून से लथपथ शव मिल गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.