• Sun. Feb 22nd, 2026

शटडाउन के दौरान बिजली चालू, एक कर्मी की मौत, दूसरा गंभीर

ByVijay Singhal

Jun 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ींग में शनिवार रात 10 बजे संविदा कर्मी लाइनमैन व सहायक बिजली से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा शटडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति चालू होने पर हुआ। लाइनमैन दिनेश यादव पुत्र नवल व मुकेश यादव पुत्र गुलाब सिंह रात 10 बजे एडिंग आदर्श जनता इंटर कॉलेज के निकट स्थित ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। इसी बीच शटटाउन के दौरान बिजली चालू को गई। 11000 केवीए की लाइन से दिनेश झुलस कर खंभे से नीचे जा गिरा। वहीं मुकेश का उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया व पेट की आंतें भी बाहर निकल आईं। चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल मथुरा के लिए रेफर कर दिया। यहां दिनेश की मौत हो गई। वहीं मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.