हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली एक बाइक सवार युवक मांट की तरफ से लूट की फिराक में है। राया पुलिस व स्वाट टीम बदमाश की फिराक में चेकिंग कर रहे थे तभी एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया जिसे रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने बाइक रोक पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी जिससे वे घायल हो गया पुलिस ने हिरासत में ले लिया । पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू उर्फ विनोद पुत्र लाखन सिंह निवासी नहारा थाना बरसाना मथुरा बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से मिले बैग की तलाशी के दौरान एक तमंचा लूटे हुए पांच मोबाइल एक बाइक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है । एसपी देहात त्रिगुन विसेन ने बताया कि बदमाश पर आधा दर्जन लूट के मुकदमे अलग अलग थानों में पंजीकृत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
