• Mon. Mar 30th, 2026

पत्नी से कहासुनी में चचेरे साले ने टोकने पर मारा थप्पड़, लड़के ने घरवालों के साथ मिलकर जीजा को मार डाला

ByVijay Singhal

Jun 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में युवक की हत्या के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। युवक ने चचेरे साले को एक थप्पड़ मार दिया था। इसे से आहत ससुरालीजन ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात छाता कोतवाली क्षेत्र के तरौली जनूबी गांव में 19 जून की रात हुई थी। गांव निवासी राजेंद्र सिंह के दो बेटे वीरेंद्र (32) और लक्ष्मण की शादी आगरा के अछनेरा निवासी दो सगी बहन कमलेश और गुड़िया पुत्री बालो के साथ 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर राजेंद्र को लेकर वीरेंद्र की पत्नी गुड़िया का विवाद रहता था। बीते 19 जून को भी इनके बीच विवाद चल रहा था। इसी समय गुड़िया का चचेरा भाई महेश पुत्र राधे घर पर आया। बहन की शिकायत पर वह उसका पक्ष लेने लगा। इसी पर वीरेंद्र ने उसको थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने से गुस्साए ससुरालीजन देर रात बोलेरो और बाइकों पर वीरेंद्र के घर पहुंच गए। उन्होंने वीरेंद्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।  पुलिस ने अहूरी चौराहे से प्रभू पुत्र बालकिशन उर्फ बालो निवासी बवरोद, अछनेरा, आगरा, सूरज पुत्र ऊधम सिह निवासी नौगांव, छाता, हेमंत उर्फ रोहित पुत्र हाकिम सिंह निवासी नौगांव, छाता, राहुल पुत्र बच्चू सिंह निवासी नौगांव, छाता, प्रदीप पुत्र कन्हैया निवासी नौगांव, छाता को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभू की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.