हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठेकदारों की मनमानी एवं हठधर्मिता के कारण राशन की दुकानों पर गत 29 मार्च तक बाजरा पहुंचाया गया, जिस कारण मात्र दो दिन ही राशन की दुकानों पर वितरण हो पाया। इससे हजारों कार्ड धारक मार्च 2026 महीने का राशन लेने से वंचित रह गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री यतेंद्र फौजदार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मथुरा जिलाधिकारी सीपी सिंह से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, क्योंकि ठेकदार की मनमानी एवं लापरवाही के कारण मथुरा जनपद के हजारों गरीब कार्ड धारक लोग गत मार्च माह का राशन लेने से रह गये हैं। कहा कि गत 12 मार्च से शासन ने वितरण की तारीख निर्धारित की थी ठेकेदारों को गत 11 मार्च तक राशन गेहूं, चावल एवं बाजरा दुकानों पर पहुचाना था परंतु नहीं पहुंचाया गया। राशन न मिलने से लोगों में रोष है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। पूर्ति विभाग का कहना है कि बाजरा देरी से मिलने के कारण वितरण देर से शुरू हुआ था। 80 प्रतिशत से अधिक राशन का वितरण हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
