हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एटीवी इलाके में विजय की जलाकर हत्या के मामले में पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में व्यस्त थी। इसी दौरान शाम करीब सात बजे विजय के गांव महोली में अफवाह फैल गई कि पुलिस इस मामले को आत्महत्या का रूप दे रही है। इस पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने जयगुरुदेव आश्रम से गोवर्धन चौराहे तक हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस जैसे ही जाम को खुलवाने के लिए पहुंची। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने वाहनों पर पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने वाहनों को छोड़कर भाग खड़े हुए। पथराव से एक बस व कई कारों के शीशे टूट गए। इधर, हाईवे प करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने भीड़ को जैसे-तैसे खदेड़कर हाईवे को खुलवाया। इसके बाद रात करीब आठ बजे आवागमन सुचारू हो सका।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
