हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के दतिया गांव में कर्ज विवाद के चलते एक समधी ने दूसरे समधी की कथित तौर पर जहर देकर हत्या कर दी। यह घटना हाईवे थाना क्षेत्र में हुई। वारदात के बाद आरोपी रिश्तेदार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतक की पहचान आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय मेघसिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मेघसिंह अपने रिश्ते के समधी मानसिंह के बुलावे पर दतिया गांव आए थे। मंगलवार शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना पड़ोसियों ने उनके परिवार को दी। सूचना मिलने पर परिजन दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने मेघसिंह को गंभीर अवस्था में पाया। उनके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई गई। घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
