हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंंदावन में प्राचीन धार्मिक नगर में पुराने जर्जर मकानों से बार-बार राहगीरों के साथ जानलेवा हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने 45 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। पिछले दिनों बांकेबिहारी मंदिर की गली में टाइल्स गिरने से दो श्रद्धालुओं के घायल होने की घटना के जिम्मेदार गोस्वामी को भी नोेटिस जारी किया है। नगर में जर्जर भवनों के सर्वे का कार्य जारी है। नगर के बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र, दुसायत, बिहारी पुरा, जंगलकट्टी क्षेत्र, छीपी गली, प्रेम गली, अठखंभा क्षेत्र में जो पुराने मकान जर्जर हालत में हैं और मुख्य मार्ग या गली जहां से श्रद्धालु एवं स्थानीय राहगीरों का आवागमन होता है। ऐसे मकानों पर नगर निगम की नजर है। ऐसे मकानों का सर्वे कर भवनों को चिह्नित करने का कार्य चल रहा है, साथ ही नोटिस भेजे रहे हैं। निगम ने अभी तक बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में 45 जर्जर और गिरासू भवन चिन्हित कर नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम ने इन सभी भवन स्वामियों को 15 दिन में गिरासू एवं जर्जर भवनों की मरम्मत करने और उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर और हादसा हो जाने की स्थिति में नगर निगम द्वारा भवन स्वामी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जाएगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि विगत दिनों बांकेबिहारी की गली में विनय गोस्वामी के मकान की टाइल्स गिर जाने से फरीदाबाद के श्रद्धालु दंपती चंद्रभान एवं लक्ष्मी के घायल हो जाने की घटना को गंभीरता लिया है। भवन स्वामी गोस्वामी को नोटिस जारी किया। उनके घर की दीवार पर लगे टाइल्सों को हटवाया गया है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
