• Wed. Feb 11th, 2026

बलदेव में बंदरों के दो गुटों के भिड़ने से 2 घंटे तक घरों में कैद रहे लोग, बचने के लिए मची भगदड़

ByVijay Singhal

Jan 4, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बलदेव के ब्रह्मपुरी नींवरी रोड पर बंदरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बचने को लोग इधर-उधर भागने लगे। बंदरों के उग्र व्यवहार के चलते लोग दो घंटे तक अपने-अपने घरों में कैद रहे। बंदरों के दो गुट आपस में लड़ते रहे। बंदरों ने घरों की छत, बिजली के तारों और गलियों में उत्पात मचाया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। काफी लोग भय के कारण सुरक्षित स्थानों पर छुप गए। विपिन बिहारी दीक्षित, भोला शर्मा, सोनू अग्रवाल, उमेश पांडेय, मुकेश अग्रवाल, करन अग्रवाल, सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय का कहना है, बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। बंदरों के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्ग और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की डीएम से मांग की है।

745095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.