हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यदि आप किसी मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्री कराने की सोच रहे हैं तो जल्द ही करा लें, क्योंकि 8 से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री कार्यालय में काम नहीं होगा। सर्वर अपडेट और डाटा ट्रांसफर कार्य होने के कारण चार दिन तक कार्यालय में किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं होगी। जिले की सदर समेत अन्य तहसीलों में प्रतिदिन करीब 450 प्रॉपर्टीज की रजिस्ट्री होती हैं। रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर आए दिन ठप रहता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने पुराने सर्वर प्रेरणा को अपडेट करने का निर्णय लिया है। अपडेट होने के बाद एनआईसी का मेघराज क्लाउड सर्वर नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड (एनजीसी) पर स्थानांतरित हो जाएगा। सर्वर का काम खत्म होने के बाद सर्वर के आए दिन ठप रहने की समस्या से तो निजात मिलेगी ही, साथ ही स्पीड में भी इजाफा होगा। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग सदर कार्यालय के सब रजिस्ट्रार अजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन करीब 450 प्रॉपर्टीज की रजिस्ट्री होती हैं। इसमें सदर कार्यालय में 300, मांट में 50, छाता में 80 और महावन में 20 रजिस्ट्री शामिल हैं। आए दिन सर्वर ठप और स्पीड कम होने के कारण विभागीय अधिकारियों के कार्यों पर अंगुली उठती थी। आरोप भी लगते थे कि विभागीय अधिकारी जान बूझकर सर्वर को ठप कर देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल मेघराज क्लाउड सर्वर को एनजीसी पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। इसका कार्य 8 से 11 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों में कार्यालय खुलेगा और अधिकारी तथा कर्मचारी कार्यालय आएंगे, लेकिन काम नहीं होगा।
7455095736
