हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में किशोरपुरा मार्ग पर भट्टर भवन के समीप शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हंगामा काटा। वहां आते जाते राहगीरों से अभद्रता की। राहगीर और युवकों के बीच नोकझोंक भी हुई। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया। हंगामा के बाद युवक ऑटो में सवार होकर वहां से भाग गए। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु किशोरपुरा मार्ग से मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी बीच भट्टर भवन के समीप नशे में धुत कुछ युवक ऑटो से उतरे और हंगामा करने लगे। वहां आते-जाते राहगीरों से अभद्रता की और तेज आवाज में शोर मचाने लगे। युवकों की वहां से गुजर रहे कई राहगीरों से नोकझोंक भी हो गई। तभी स्थानीय लोगों ने युवकों को समझाया तो सभी युवक ऑटो लेकर वहां से चले गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन शराब पीकर लोग हंगामा करते हैं, लेकिन उनके डर और झगड़े के कारण कोई पुलिस से शिकायत नहीं करता। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवकों के हंगामा की कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। यदि हंगामा हुआ है तो ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
