हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के देर रात गांवों के आसमान में ड्रोन उडने की सूचनाओं ने गांवों में कौतुहल बना रखा है। लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर इससे न घबराने की सलाह दी। कहा कि इससे डरे नहीं, बल्कि वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना देकर जांच में सहयोग करें। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह भी दी है। दरअसल कोसी- नंदगांव रोड स्थित गांव जाब में पिछले दो दिनो से ड्रोन देखे गए थे। जिसके बाद गांव में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। स्थिति यह हो गई कि ग्रामीणों ने गांव में पेहरे देरी भी शुरू कर दी थी। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार की रात में धर्मनगर में भी ड्रोनों ने उत्पात मचाया। इसको लेकर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने गांव जाब, बठैन व धर्मनगर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे चर्चा की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में ग्रामीण उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर यह क्या चीज है। तो इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि बिना जांच के कुछ भी कहना गलत होगा। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे इससे डरे नहीं, अफवाह न फैलाएं।
लोग इसकी प्रमाणिक सूचना दें। उन्होंने कहा कि लोग सीधे मुझे और चौकी प्रभारियों को सूचना देें । उन्होंने लोगों से बिना अनुमति के ड्रोन उडाने पर कडी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। कहा कि हो सकता है कि उत्पाती लोग भय पैदा करने के लिए ऐसा कर रहे हो। जांच की जा रही है। इसमें लोग अफवाह न फैलाकर शांति बनाने में सहयोग करें।
7455095736
