हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन पर गंदगी और अव्यवस्थित यात्री सुविधाओं को देखकर नवागत डीआरएम गगन गोयल ने जंक्शन के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मथुरा आने वाला यात्री अपने प्रदेश में क्या संदेश लेकर जाएगा। डीआरएम कार्यभार ग्रहण करने के बाद जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचे। स्टेशन पहुंचे डीआरएम को बुके देकर स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान वीआईपी गेट पर लगी बैग स्कैनर मशीन बंद पड़ी थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। बुकिंग कार्यालय में उखड़े टाइल्स व गंदगी देखकर अधीनस्थों को फटकारा। इसके बाद वह स्लीपर क्लास वेटिंग हाल में पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं को देख नाराजगी जाहिर की। वेटिंग हाल में बने शौचालय में गंदगी को देख डीआरएम ने जंक्शन के अधिकारियों सवाल किया कि धार्मिक नगरी होने के बाद भी सफाई व्यवस्था इतनी लचर क्यूं है…साथ ही वेटिंग हाल में बंद पड़े पंखे और लाइट पर भी उन्होंने नाराजगी जाकर अधिकारियों को फटाकरा। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर मिली गंदगी पर भी नाराज दिखे। स्टेशन निदेशक से कहा कि वह जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इससे पूर्व डीआरएम ने तीसरी लाइन का निरीक्षण किया। डीआरएम को बताया कि महिला शौचालय में लघुशंका करने के लिए उनसे 20 रुपये वसूल किए गए हैं। इस पर अधिकारियों ने विरोध करने वाले यात्रियों को चुप रहने की हिदायत दी। इतना ही नहीं एक अधिकारी ने तो यात्रियों को वेटिंग हाॅल से निकाल दिए जाने की धमकी दी। इस पर यात्री भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर डीआरएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए रुपये लिए जाने के मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
