• Thu. Feb 12th, 2026

कन्हैया की नगरी में कोहरे की चादर होने के कारण हाइवे पर वाहन चालकों को हो रही दिक्कत

ByVijay Singhal

Jan 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कन्हैया की नगरी में कोहरे की चादर से हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कान्हा की नगरी में भी सर्दी का डबल अटैक देखने को मिला। कड़कड़ाती ठंड के साथ लोगो को देर रात से ही घने कोहरे की चादर का सामान करना पड़ा। वाहन चालकों के लिए यह कोहरा मुसीबत बन कर सामने आया क्योंकि कोहरे की वजह से विजिविलटी काफी कम थी। जिसकी वजह से वाहन चलाने में लोगो को सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही थी। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थमी थमी सी नजर आ रही थी तो कुछ वाहन स्वामी जान बचाने और हादसे से बचने के लिए सड़क किनारे रुकते नजर आए। ऐसे ही एक वाहन चालक ने बताया की वह आगरा से दिल्ली जा रहे थे। लेकिन विजीविलटी जगह जगह शून्य मिलने की वजह से उन्हें चलने में काफी दिक्कत आ रही है, इसी वजह से वह लाइट मिलने पर रुक गए है। उधर , कोहरे की चादर और गिरता तापमान सड़क किनारे रहने वाले लोगो के लिए बड़ी मुसीबत बन कर सामने आ रही है। उन्हीं रात सोने की जगह आग से तापते-तापते उनकी पूरी रात निकल रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.