हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रक्षाबंधन पर्व पर किसी भी प्रकार से लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टी रद्द करने की घोषणा भी की गई है। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि डिपो से 160 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है। इन बसों में तैनात चालकों व परिचालकों की 7 से 13 अगस्त तक रोटेशन प्रणाली के तहत डिपो पर ड्यूटी लगाई गई है। एक सप्ताह तक लगातार ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले चालक व परिचालकों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। प्रोत्साहित राशि योजना को लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व है। पर्व के मद्देनजर यात्रियों का आवागमन बढ़ जाएगा। ऐसे में दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज सहित पूर्वी जिलों की ओर यात्रियों की अधिक आवाजाही होगी। ऐसे में सभी बसों को सड़क पर उतारा जाएगा। सबसे ज्यादा 8 से 11 अगस्त तक यात्रियों का अधिक भार रहेगा। इसे देखते हुए सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
