हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन से ट्रैक्टर लेकर मगोर्रा के गांव भदार लौटते समय ट्रैक्टर गोकुल बैराज के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े छ बजे उदयवीर सिंह पुत्र बासुदेव निवासी भदाल मगोर्रा अपने बेटे के साथ ट्रैक्टर खरीदने महावन गया था। महावन से ट्रैक्टर खरीद कर उदय वीर सिंह उसे लेकर भदार लौट रहा था। ट्रैक्टर के पीछे बेटा बाइक लेकर चल रहा था। ट्रैक्टर गोशाला के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उदय वीर 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण रात में ही पोस्ट मार्टम ग्रह पहुंच गए। ग्रामीण सतेंद्र ने बताया कि उदयवीर सिंह ट्रैक्टर खरीद कर लौट रहे थे। तभी यह घटना गठित हुई है घटना की जानकारी परिवार व गांव में पीछे बाइक पर चल रहे मृतक के बेटे के द्वारा दी गई। महावन थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि पृथक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
