हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गंगाजल की पेयजल लाइन की मरम्मत होने के कारण दो दिन से दो वार्डों में पानी का संकट गहरा गया है। पानी के टैंकर नहीं पहुंचने से इन क्षेत्रों के लोग खरीदकर पानी पी रहे हैं। दोनों वार्डों में आज भी यही हाल रहेगा। शनिवार से गंगाजल आपूर्ति शुरू होगी। इंदौर की घटना के बाद जलकल विभाग सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा पेयजल लाइनों के साथ ओवरहेड टैंक और जलाशयों की सफाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में भूतेश्वर से वृंदावन की ओर आने वाली गंगाजल पेयजल लाइन की सफाई बुधवार से शुरू हो गई है। इस लाइन से बिरला मंदिर के पास वार्ड 45 के कृष्णपुरम, मोहन नगर, किशोरी नगर और वृंदावन के वार्ड-34 में गोरा नगर के कुछ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होती है। पेयजल लाइन की सफाई के कारण इन वार्डों में जल संकट गहराने लगा है। लोग निजी संसाधनों से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं या फिर पीने के लिए पानी खरीद रहे हैं। टेंपों वाले प्रतिदिन इस क्षेत्र में पानी सप्लाई कर रहे हैं। वह 20 लीटर पानी के एवज में लोगों से 10 रुपये वसूल रहे हैं। स्थानीय पार्षद पति मुनेश कुमार दीक्षित से बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत के कारण यह समस्या आ रही है। हालांकि 16 जनवरी के बाद गंगाजल की पेयजल लाइन चालू हो जाएगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने बताया कि इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की व्यवस्था की गई है। समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने कहा कि अगर किसी को पानी जरूरत है तो वह मोबाइल नंबर 9837080300 और 8218593702 पर संपर्क कर सकते हैं। टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
