• Mon. Apr 6th, 2026

दो माह से पेयजल संकट बरकरार, शासन से फिर की गंगाजल आपूर्ति की मांग

ByVijay Singhal

Aug 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम के वार्ड 54 में वेस्ट शांति नगर कॉलोनी में पिछले दो माह से पेयजल संकट बना है। निगम के नलकूपों से खारे पानी की आपूर्ति भी नियमित रूप से नहीं हो रही है। नगर निगम द्वारा जन समस्या की अनदेखी करने पर इस समस्या के निदान के लिए वार्ड के पार्षद ने लोगों के हस्ताक्षरित पत्र शासन को भेजा है। नगर के कृष्ण विहार कॉलोनी में 30 जून को ओवरहेड पानी की टंकी गिरने के दो माह बाद भी पेयजल आपूर्ति की समस्या का निदान नहीं हो सका है। जहां कृष्णा नगर के आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह नहीं हो पा रही है। वहीं वेस्ट शांति नगर में भी पेयजल संकट बना है। क्षेत्रीय पार्षद तिलकवीर सिंह ने नगर निगम, प्रशासन को भेजे पत्र के बाद अब शासन को पत्र भेजा है। इसमें कॉलोनी की पेयजल समस्या के निदान की मांग की गई है।लोगों के हस्ताक्षरित पत्र में उन्होंने बताया कि दो माह पहले कृष्ण विहार कॉलोनी स्थित पानी की टंकी से मीठे पीने की आपूर्ति होती थी, लेकिन टंकी गिरने के बाद निगम के नलकूप से दो से तीन दिनों में खारे की पानी की आपूर्ति की जा रही है। कॉलोनी में समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे एवं जगदीश चौधरी द्वारा मीठे पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरत के अनुसार लोग बाजार से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। कॉलोनी निवासी राकेश सेठ ने बताया कि नगर निगम दो माह से पेयजल की समस्या की अनदेखी कर रहा है। राम कैलाश, एक्सईएन, जलकल नगर निगम ने बताया। कृष्ण विहार में टंकी गिरने के बाद से नलकूपों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। सीडब्ल्यू आर (स्वच्छ जलाशय) से गंगाजल की आपूर्ति हो रही है। सीडब्ल्यू टैंक भूमिगत होने के कारण कुछ क्षेत्रों में प्रेशर से पेयजल की आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.