• Mon. Oct 27th, 2025

श्री कृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव को अर्पित की पोशाक

ByVijay Singhal

Oct 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित ठाकुर केशव देव मंदिर में सुरेशचंद अग्रवाल के 74वें जन्म दिवस एवं एमआर ग्रुप के स्थापना दिवस पर एमआर ग्रुप के सीएमडी सुनील अग्रवाल ने परिवार के सदस्यों के साथ ठाकुर केशवदेव महाराज समेत अन्य मंदिरों में ठाकुरजी को पोशाक अर्पित कर फूल बंगला सजवाया। मंदिर के सेवायतों ने सुबह पंचामृत से ठाकुर केशवदेव महाराज का अभिषेक किया। भक्तों ने ठाकुरजी की भक्ति में संकीर्तन किया और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पुजारियों द्वारा विशेष पूजन और अभिषेक कर पोशाक अर्पित की गई। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। पट खुलने के बाद श्रृंगार के दर्शन करते समय केशवदेव महाराज की जय-जयकार से परिसर गुंजायमान हो गया। सुनील अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता सुरेशचंद अग्रवाल के जन्म दिवस पर ठाकुरजी को पोशाक अर्पित की जाती है। इस मौके पर बनवारीलाल, आदित्य, विवेक, दीपक, राजीव, ओमप्रकाश पांडे, सचिन, सोनल, अतुल शोरावाला, विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, लव बंसल, नंदनी बंसल आदि ने पूजा अर्चना की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.