• Fri. Feb 13th, 2026

नालों की होगी तली झाड़ सफाई, क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर कार्य करें अधिकारी

ByVijay Singhal

Mar 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में होली पर्व के बाद वृंदावन परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त टीम के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सफाई कार्यों की समीक्षा की गई और नगर निगम द्वारा होली पर्व पर प्रदान की गई जनसुविधाओं का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त क्यूआरटी टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक एवं जोनल सेनेटरी ऑफिसर महेश चंद्र को नगर में भ्रमणशील रहकर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही नगर में प्रमुख नालों की तली झाड़ सफाई अभियान चलाने और शीघ्र ही सिल्ट उठाने के निर्देश भी दिए गए। परिक्रमा मार्ग एवं वृंदावन नगर में पेयजलापूर्ति की समुचित व्यवस्था के लिए प्याऊ को नियमित रूप से संचालित रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकरों के माध्यम से छिड़काव एवं जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वार्ड नं. 70 के पार्षद वैभव अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.