हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के पास स्थित बल्लगढ़ी गांव मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गांव की सड़कें जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलमग्न हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को इन जलभराव वाली सड़कों से गुजरने में रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति गांव के निवासियों के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि फालैन ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे जगह-जगह पानी जमा हो गया है। इस जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। गांव में जल निकासी और नालियों का निर्माण कार्य भी रुका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि, उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र सुपानिया ने बताया कि कुछ विकास कार्य किन्हीं कारणवश रुके हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन कार्यों को आगामी अप्रैल-मई में पुनः शुरू कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
