• Wed. Apr 1st, 2026

डा उमेश चंद्र शर्मा ब्रज विभूति सम्मान-2024 से सम्मानित

ByVijay Singhal

Mar 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ब्रज कला केंद्र दिल्ली ने अपने होली मिलन समारोह में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ वृंदावन निवासी डा उमेश चन्द्र शर्मा को ‘राधा शरण अग्रवाल स्मृति ब्रज विभूति सम्मान- 2024’ प्रदान कर सम्मानित किया।
केंद्र की ओर से ये सम्मान डा. शर्मा को साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए दिया गया। ये समारोह नई दिल्ली स्थित साईं ऑडीटोरियम में विगत दिवस हुआ।
ये उपाधि मंच पर साहित्य व सांस्कृतिक जगत की हस्तियों ने प्रदान किया। विदित हो कि डा. शर्मा ब्रज लोक कला एवं शिल्प संग्रहालय संस्थापक अध्यक्ष और कई पुस्तकों के लेखक हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.