हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू योजना के अंतर्गत व्यापक प्रचार प्रसार हेतु ग्रामीणों के व्यवहार परिवर्तन एवं बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित किए जाने के लिए नियमित शौचालय के प्रयोग, नियमित हाथों की धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता ,जल की निकासी, कूड़े का प्रबंधन, जैसे मानक को ध्यान में रखते हुए विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी द्वारा विकास खण्ड गोवर्धन की पंचायतों के प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

शपथ के पश्चात जिला कन्सल्टेंट शेखर कांत वर्मा द्वारा कहा गया कि हर वर्ष विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर को मनाये जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है । यह दिवस महात्मा गांधी के सपनों का भारत मेरा गांव स्वच्छ गांव को बढ़ावा देता है। और सभी के लिए स्वच्छ शौचालय के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करता है।
मूलरूप से वर्ष 2001 में विश्व शौचालय संगठन द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी। संयुक्तराष्ट्र महासभा ने 2013 में विश्व शौचालय दिवस को एक आधिकारिक राष्ट्र दिवस घोषित किया गया।

और इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य, शिक्षा, लैगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास में सुधार लाने के साथ – साथ स्वच्छता के महत्व से जन मानस को अवगत कराना भी है।

जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को खुले में शौच करने से रोकना और शौचालय प्रयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना। इसके साथ-साथ गांव में स्वच्छता, स्वास्थ्य की भावना को मजबूत करना है। जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु रैली का आयोजन भी किया गया। विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता दौड़, चौपाल, खेल प्रतियोगिताएं ,जनमानस में संवाद और रैली के माध्यम से गाँव मे लोगों को शौचालय के प्रयोग करने व आस-पास साफ -सफाई के लिए जागरूक किया गया। बच्चों को खाना खाने से पहले हाथ को साबुन से धोना चाहिए, हाथ धोने से विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, कई ग्राम प्रधान , एडीओ पंचायत, प्रधान, खंड प्रेरक,जिला कंसलटेंट,पंचायत सहायक ,एवं सचिव,और ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे ।
7455095736
