• Sun. Feb 8th, 2026

इसके लाइव पर ना लगाएं-ट्रेन पलटने का प्रयास: एसपी रेलवे ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

ByVijay Singhal

Feb 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रख कर ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा करने में जीआरपी की टीम जुट गई है। रविवार को एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शंटर और प्वाइंटमैन से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जीआरपी तकनीक के माध्यम से साजिश का पर्दाफाश करने में जुट गई है। जीआरपी की टीम अब तक करीब एक दर्जन लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। विदित हो कि शुक्रवार की शाम को जंक्शन स्थित यार्ड में मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए थे। यार्ड में शंटिंग लाइन पर दो वैगनों के पटरी से उतरने की जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारियों के साथ साथ एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। मुख्य यार्ड मास्टर धर्मेन्द्र सिंह ने साजिश की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कहा गया कि ट्रैक पर 1.63 मीटर की रेल लाइन रख कर ट्रेन पलटाने का प्रयास किया गया। रविवार को एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शंटर और प्वाइंटमैन से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला साजिश का प्रतीत नहीं हो रहा है। शंटिंग कर्मचारियों की लापरवाही से मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे प्रतीत हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि हादसे से पहले मालगाड़ी के 12 वैगन सकुशल गुजर चुके थे। इसके बाद इंजन के बाद वाले 13 और 14 नम्बर के वैगन पटरी से उतरे। ट्रैक पर किसी ने साजिश के तहत रेल का टुकड़ा रखा था, तो 12 वैगन कैसे ट्रैक से सकुशल निकल गए। जीआरपी की टीम इसी को ध्यान में रखकर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रेन पटलने की साजिश का खुलासा तकनीक के आधार पर किया जाएगा। घटना स्थल जिस मोबाइल टावर की रेंज में आता है, उसके बीडीएस हासिल किए जाएंगे। जिससे पता चलेगा कि घटना के समय मौके पर कितने मोबाइल फोन एक्टिव थे। इन मोबाइल फोनों से कहां कहां बात की गई। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर यार्ड में ड्यूटी पर मौजूद करीब एक दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.