• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में मरणोपरांत शरीर चिकित्सा शोध के लिए किया दान

ByVijay Singhal

Jan 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के राधापुरम एस्टेट निवासी 75 वर्षीय उमेश बिहारी के निधन के उपरांत परिवार की ओर से उनकी अंतिम इच्छानुसार शरीर चिकित्सा शोध कार्यों के लिए दान कर दिया है। 11 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई थी। सोमवार को अंतिम यात्रा के बाद उनकी पत्नी दया रानी ने पूरे परिवार की सहमति अनुसार केडी मेडिकल कॉलेज को देहदान की है। पत्नी दया रानी ने बताया है कि घर से लेकर राधापुरम एस्टेट मंदिर तक उनकी शव यात्रा निकाली गई, जहां बड़ी संख्या में रिश्तेदार व आसपास के लोग एकत्रित हुए। लोगों ने उन्हें फूलों से सजी एंबुलेंस में अंतिम विदाई दी। इस मौके पर उनके दामाद विशाल कृष्ण सक्सेना व परिवार के सदस्यों ने अर्थी को कंधा दिया। इकलौती बेटी रितू अमेरिका में नौकरी करतीं हैं। वह किसी कारण से यहां नहीं पहुंच सकीं। पत्नी ने बताया है कि उनके पति ने 5 साल पहले चिकित्सा शोध कार्यों के लिए देहदान की घोषणा की थी, जिससे कि शरीर के शोध से नया चिकित्सा उपचार विकसित किया जा सके और भविष्य में कई बीमारियों का इलाज संभव हो सके। उन्होंने शरीर को दान कर मानवता का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस निर्णय से प्रेरणा मिलती है कि हम भी अपने जीवनकाल में शरीर दान का संकल्प लेकर समाज के लिए कुछ कर सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.