हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में तलहटी में हरदेव प्रभु का प्राकट्योत्सव पर धूमधाम से प्रभु का डोला निकाला गया। ठाकुर जी महाराज मंदिर के सेवायत केशवाचार्य गोस्वामी अपने मस्तक पर रखकर ठाकुर जी को बिछुआ कुंड ले गए। नगर भ्रमण करते हुए बिछुआ कुंड पर परंपरागत रसिया गायन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार ने पूजा अर्चना कर डोले पर पुष्पवर्षा की। नगर में जगह-जगह भक्त गणों द्वारा डोला शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। सेवायत जीपी गोस्वामी, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी, राजेन्द्र गोस्वामी, विनोद बाबू गोस्वामी, सुरेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी, गोपेंद्र प्रसाद गोस्वामी आदि मौजूद रहे। मथुरा के प्राचीन चतुर्भुज महाराज मंदिर में परंपरा के अनुसार, शनिवार शाम 6 बजे फूलडोल मेले का आयोजन हुआ। इसमें ढोल नगाड़ों की थाप पर महिलाएं थिरकतीं दिखीं। गौरव अविरल शास्त्री ने बताया होली समापन के बाद चैत्र मास की द्वितीया तिथि को ठाकुर जी को श्वेत शृंगार धारण कराया जाता और स्वर्ण से निर्मित मुकुट फूलडोल मेले के अवसर पर धारण करवाया जाता है। मेले में लोगों को छतों पर भी पैर रखने को जगह नहीं मिली। इस दौरान राधा वल्लभ, टीकाराम, भगवत पुजारी, महेश, श्याम बाबू पुजारी, सौरभ, कौशिश आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
