• Mon. Feb 16th, 2026

बस स्टैंड, अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर घूमते कुत्ते, जिम्मेदार बेखबर

ByVijay Singhal

Nov 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बस स्टैंड, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में बेसहारा व सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इन सार्वजनिक स्थलों पर महिलाएं और बच्चे आवारा पशुओं के शिकार हो जाते हैं। रेलवे स्टेशन जंक्शन पर कई आवारा कुत्ते घूमते हुए दिखाई दिए, जबकि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ सुरक्षा व्यवस्थाओं में रहती है। स्टेशन पर देशी विदेशी पर्यटक आते हैं। जिसके चलते अप्रिय घटनाएं होने की आशंकाएं बनी रहती हैं। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड पर मवेशियों का विचरण आम बात है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार आवारा कुत्ते यात्रियों के पीछे दौड़ पड़ते हैं तो महिला अस्पताल में खाने-पीने की तलाश में आवारा कुत्ते वार्डों और प्रतीक्षालयों में पहुंच जाते हैं। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों को इनसे डरकर गुजरना पड़ता है। आवारा कुत्तों की समस्या आम लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मगर भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी नगर निगम को पत्र लिखकर इतिश्री कर लेते हैं। इन हालातों में नगर निगम और अधिकारियाें के बीच आम लोगाें की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.