• Tue. Feb 10th, 2026

बंद मकान में लगी आग, कुत्ता जलकर मरा

ByVijay Singhal

Jun 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के गोपीनाथ नगला में  8 बजे बंद एक मकान में अचानक आग लग गई। जहां आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। वहीं उसमें बंद 3 कुत्तों में से एक जलकर मर गया। स्थानीय निवासियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वृंदावन की रहने वाली दीपा वशिष्ठ के गोपीनाथ नगला स्थित मकान में अचानक सुबह करीब 8 बजे लगी आग को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दीपा की बेटी ज्योति वशिष्ठ ने बताया कि घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। अचानक शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई, वहीं आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारण घर में लगी टायल्स चटक गई और कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि स्थानीय निवासियों ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया। वरना कोई बढ़ा हादसा भी हो सकता था। हालांकि एक कुत्ता जलकर मर गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.