• Fri. Feb 13th, 2026

राजधानी एक्सप्रेस में टीटी को हार्ट अटैक, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

ByVijay Singhal

Dec 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर तड़के मुंबई राजधानी अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में एक टिकट परीक्षक (टीटी) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान सीने में दर्द उठने के बाद ट्रेन को तत्काल स्टेशन पर रोका गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक टीटी की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है, जो मुंबई के रहने वाले थे। वे ट्रेन में यात्रियों के टिकट जांच रहे थे। मथुरा – कोसी के मध्य अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तुरंत कोसीकलां स्टेशन पर रोका गया। धीरज कुमार को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। धीरज कुमार लंबे समय से रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.