• Mon. Feb 16th, 2026

डीएम,एसएसपी ने किया जीआईसी कॉलेज का निरीक्षण:ब्रज की होली को लेकर श्री कृष्ण जन्मस्थान एवं दाऊजी मंदिर का किया दौरा

ByVijay Singhal

Feb 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्वक व नकल विहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु जी.आई.सी इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र तथा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जनपद में हाई स्कूल व इंटर मीडिएट के 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 81030 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद डीएम,एसएसपी श्री कृष्ण जन्मस्थान और बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर गए जहां होली पर्व को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा 16 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन किया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त सील कमरे देखे जिसमें प्रश्न पत्र रखे हुए थे। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया और तत्काल मथुरा के विभिन्न स्कूलों में बने सेंटर का सीधा लाइव कैमरा से देखा। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी देखने के बाद डीएम,एसएसपी श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां आगामी दिनों में शुरू होने वाली ब्रज की होली के पर्व को लेकर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्री कृष्ण जन्मस्थान का भ्रमण किया तथा होली की व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कार्य योजना एव आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

श्री कृष्ण जन्मभूमि के निरीक्षण के बाद डीएम,एसएसपी बलदेव स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचे। यहां आगामी दिनों में आयोजित होने वाले हुरंगा के संबंध में स्थानीय लोगों के साथ विचार विमर्श किया और सुझावों का आदान प्रदान किया तथा आवश्यक व्यवस्था के लिए रणनीति तैयार करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन किया, मंदिर में लगे सीसीटीवी रूम का जायजा लिया, उन्होंने सामान्य लोगो के रंग खेलने के स्थान देखे और अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की व्यवस्था हेतु बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करे। डीएम ,एसएसपी ने श्री दाऊजी महाराज मंदिर के निकट स्थित क्षीर सागर कुंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुंड की साफ सफाई कराने और जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें सड़क, पेयजल, पार्किंग, बैरिकेडिंग, शौचालय, साफ सफाई, सुरक्षा, यातायात आदि की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.