• Sat. Feb 14th, 2026

गेहूं क्रय केंद्रों पर मिली लापरवाही, तो होगी कार्रवाई : डीएम

ByVijay Singhal

May 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए गेहूं खरीद को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गेहूं क्रय बढ़ाने के लिए सचिवों और लेखपालों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं क्रय केंद्रों के प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक में डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को गांव गांव जाकर किसानों से लगातार संपर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोस्टर बनाकर किसानों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करें। डीएम ने 89 क्रय केंद्रों को उपकरणों से लैस रखने के निर्देश दिए। केंद्रों पर आने वाले किसानों से विनम्र रहें, किसानों के गेहूं क्रय के कार्य को संपन्न करें। किसानों को केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की लीकेज/लापरवाही नहीं होनी चाहिए। केंद्रों पर लीकेज/लापरवाही की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, जिला खाद्य विपरण अधिकारी संतोष कुमार यादव तथा समस्त गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.