• Wed. Feb 18th, 2026

DM-SSP ने भगवान रंगनाथ के रथ को खींचा:8 घंटे में पूरी होगी 2400 मीटर यात्रा

ByVijay Singhal

Mar 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर भारत के विशालतम मंदिर रंगनाथ की गुरुवार को रथ यात्रा निकाली जा रही है। भगवान रंगनाथ (विष्णु जी) माता गोदा ( लक्ष्मी जी) 52 फीट ऊंचे चंदन की लकड़ी से बने रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। अद्भुत कला से बने इस विशाल रथ को हजारों भक्त खींच रहे हैं। इनमें सबसे आगे डीएम पुलकित खरे और एसएसपी मथुरा शैलेश पांडेय हैं। इस रथ यात्रा में करीब 2 लाख भक्तों की मौजूदगी का अनुमान है। रंगनाथ भगवान की रथ यात्रा विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच होने वाली पूजा की गई। मंदिर के पुरोहित विजय मिश्र रथ यात्रा की शुरुआत से पहले पूजा अर्चना की। करीब 1200 मीटर की यह यात्रा पूरा करने में लगभग 4 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद यहां करीब 1 घंटे तक विश्राम करने के बाद भक्त दोबारा भगवान के रथ को खींचेंगे। भक्त 1200 मीटर रथ को खींच कर वापस रथ घर ले कर पहुंचेंगे। रथ यात्रा करने के बाद भगवान की सवारी पालकी में विराजमान कर मंदिर परिसर में स्थित शुक्रवारी बगीचा ले जाई जाएगी। जहां भगवान को रथ यात्रा में हुई थकान को दूर करने के लिए फव्वारों के बीच विराजमान किया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.