• Fri. Feb 13th, 2026

डीएम, एसएसपी व एमवीडीए उपाध्यक्ष ने मिशन शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

ByVijay Singhal

Dec 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनसहयोग से जैंत थाने में बने मिशन शक्ति केंद्र कक्ष का  विधिवत उद्घाटन किया गया। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। इस पहल को आमजनमानस के सहयोग से किए गए कार्यों का प्रतीक बताया गया। मिशन शक्ति केंद्र के साथ ही थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय और सीसीटीएनएस कार्यालय का भी जीर्णोद्धार किया गया। इसके अतिरिक्त, थाना परिसर में एक हनुमान मंदिर की भी स्थापना की गई, जहां डीएम और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में सीओ सदर संदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी, निरीक्षक विवेक कुमार, संजीव कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, मनोज भाटी, निशांत पायल समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.