• Sun. Feb 15th, 2026

डीएम, एसएसपी व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जिला कारागार हुई बैठक, जेल से 6 बंदी समय से पहले होंगे रिहा

ByVijay Singhal

Jan 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में छह बंदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। डीएम, एसएसपी व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इस संबंध में जिला कारागार में बैठक की। इस दौरान जेल का निरीक्षण भी किया गया। शासन के निर्देश के अनुरूप जिन बंदियों का चाल-चलन अच्छा है, जेल प्रशासन द्वारा उन बंदियों की सूची शासन को भेजी है। इन्हीं बंदियों की रिहाई के लिए जिला प्रशासन स्तर पर निर्णय लिया जाना है। इसी निर्णय को लेने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने शनिवार को जेल में बैठक की। डीएम पुलकित खरे एसएसपी और जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बैठक की। अधिकारियों ने इस दौरान जेल का निरीक्षण भी किया। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार, डिप्टी जेलर करूणेश कुमारी, शिवानी यादव, जेलर महाप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.