• Wed. Apr 1st, 2026

बलरामपुर के DM , SP हटाए गए, बदायूं और फतेहगढ़ के कप्तान भी बदले

ByVijay Singhal

Jun 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने बलरामपुर के डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी केशव कुमार को शुक्रवार को हटा दिया दोनों अधिकारियों को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। सिद्धार्थनगर के डीएम पवन कुमार को बलरामपुर का नया डीएम, जबकि फतेहगढ़ के एसपी विकास कुमार को नया एसपी बनाया गया है। बता दें कि बलरामपुर में दलित की भूमि पर थानेदार द्वारा कब्जा किए जाने के मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस के बीच तनातनी चली आ रही थी। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट द्वारा इस प्रकरण की जांच एसआईटी से कराने के आदेश के बाद डीएम और एसपी को हटाया गया है। वहीं दूसरी ओर बदायूं के एसपी आलोक प्रियदर्शी को फतेहगढ़ का पुलिस कप्तान बनाया गया है। एटीएस में तैनात बृजेश सिह को बदायूं का एसपी बनाया गया है।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.