हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन में जिलाधिकारी पुलकित खरे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्वयंसेवक की भूमिका में नजर आए। मौका था स्वच्छ गोवर्धन-हरित गोवर्धन अभियान के शुभारंभ का। स्कूली बच्चों व अफसरों को शपथ दिलाकर उन्होंने अभियान की शुरुआत की। क्षेत्र के स्कूली बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए गिरिराजजी की तलहटी (पैदल परिक्रमा मार्ग) को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद वे बच्चों के साथ स्वयंसेवक की भांति प्लास्टिक वेस्ट उठाने में जुट गए। उनके साथ एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल, तहसीलदार अजीत कुमार, ईओ आलोक कुमार, सीओ राम मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य पूर्णिमा कौशिक, प्रधानाचार्य केशव देव शर्मा, नृत्य गोपाल दुबे, राम अचल मौर्य आदि भी जुट गए। करीब डेढ़ डेढ़ तक डीएम ने बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान में जुटे रहे। इससे पूर्व उन्होंने तलहटी स्थित चरणामृत कुंड पर डीएम व अन्य अफसरों ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान करीब सौ पौधे रोपे गए। जिलाधिकारी ने कचनार तो एसडीएम ने पीपल का पौधा रोपा। अभियान में आदर्श कामिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, दानघाटी कन्या जूनियर हाई स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज ,रतन सिंह इंटर कॉलेज, बाबू लाल महाविद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित अनेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
