• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में DM ने स्टेडियम का निरीक्षण किया,खेल अधिकारी को बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश

ByVijay Singhal

Feb 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के DM पुलकित खरे ने जिला खेल विकास और प्रोत्साहन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। DM ने कलेक्ट्रेट के स्थान पर यह बैठक गणेशरा स्टेडियम में ही की। मीटिंग के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी से खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए नए यंत्रों को खरीदने के निर्देश दिए। मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में हुई जिला खेल विकास और प्रोत्साहन समिति की बैठक में DM ने स्टेडियम में होने वाले खेलों के बारे में जानकारी ली। क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने डीएम को बताया कि स्टेडियम में जिम्नास्टिक, जूडो, कुश्ती, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल आदि खेल कराए जाते हैं। इसके अलावा स्टेडियम में एक बड़ा जिम भी है, जिसमें मेंबरशिप के अनुसार लोग आते हैं। बैठक के बाद डीएम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि जिन खेलों में कोच न हों उनके लिए कोच की नियुक्ति की जाए। जिम के लिए ट्रेनर लिया जाए और जिम में एसी लगवाई जाए। स्विमिंग पूल के संचालन के लिए एक महिला और पुरुष कोच रखने के भी निर्देश दिए। डीएम पुलकित खरे ने स्टेडियम के ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक में आई दरारों को भरने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद खिलाड़ियों से डीएम ने बातचीत की और समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया और कहा कि खेल प्रोत्साहन हेतु सभी प्रयास किए जाएं। स्टेडियम में कुश्ती की प्रेक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए डीएम ने उन्हें प्रोत्साहित किया और उन्हें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.