हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सोमवार देर रात जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक जिलाधिकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें नगर निगम, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण (एमवीवीडीए), परिवहन विभाग, एआरटीओ, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर यातायात सुधार के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करें और उसे समयबद्ध तरीके से लागू करें। उन्होंने जोर दिया कि यातायात व्यवस्था सीधे जनहित से जुड़ी है, इसलिए सड़क सुधार, अवैध अतिक्रमण हटाने, पार्किंग स्थलों के नियोजन, संकेतक बोर्डों की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए। जिलाधिकारी ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही तय करने की चेतावनी भी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले दिनों में वैकल्पिक मार्गों के निर्धारण तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर बल दिया। एसएसपी ने कहा कि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सभी विभागों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है। इस बैठक में एमवीवीडीए उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अजय कुमार, एआरटीओ राजेश राजपूत, नीतू सिंह और एआरएम मदन सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
