• Sun. Feb 22nd, 2026

डीएम ने बंद किए स्कूल, काॅलोनियों में घुसा पानी, नदी किनारे हालात बेकाबू

ByVijay Singhal

Sep 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हथिनीकुंड से छोड़े गए अथाह पानी के चलते यमुना नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। मंगलवार को यमुना जलस्तर 166.40 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। 4 सितंबर से 6 सितंबर के बीच बड़ी मात्रा में पानी पहुंचने से लोग दहशत में हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने चार सितंबर तक कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। साथ ही यमुना किनारे के क्षेत्रों को खाली करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। वहीं मंगलवार को भी डेढ़ लाख क्यूसेक पानी हथिनीकुंड से छोड़ा गया है, जिसने चिंता और बढ़ा दी है। यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी में सोमवार से अचानक फिर पानी बढ़ना शुरू हो गया है। हथिनीकुंड बांध से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते मंगलवार को यमुना का जलस्तर 166.40 मीटर पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं जलस्तर बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए हैं। दरअसल, हथिनीकुंड से सोमवार को छोड़ा गया 3.29 लाख क्यूसेक पानी 4 सितंबर से 6 सितंबर के बीच मथुरा पहुंचेगा। इससे अचानक यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। इससे यमुना किनारे बसे अन्य गांवों और वार्डों में भी पानी भर जाएगा। जिला प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक कर लगातार संपर्क में रहने की बात कही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.