• Wed. Feb 11th, 2026

डीएम बने शिक्षक:मथुरा में गोद लिए स्कूल का डीएम ने किया निरीक्षण,बच्चों की ली क्लास

ByVijay Singhal

Nov 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे गुरुवार को अचानक अल्लहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। डीएम ने स्कूल और वहां चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने क्लास में पहुंचकर बच्चों को भी पढ़ाया। डीएम से शिक्षक बने पुलकित खरे ने बच्चों से सवाल पूछे और बच्चों द्वारा पूछी गई बातों का जवाब भी दिया।
जिलाधिकारी पुलकित खरे बिना किसी सूचना के अचानक सदर तहसील के अल्ल्हपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। यहां डीएम को देख बच्चे पहले तो पहचान नहीं पाए लेकिन जब उनके टीचर ने बताया कि यह जिले के सबसे बड़े अधिकारी हैं तो वह उत्साहित हो गए और ताली बजाकर उनका स्वागत किया। डीएम ने पहले स्कूल में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यहां क्लास रूम, मिड डे मील रूम,टॉयलेट व खेल मैदान को देखा। इसके बाद डीएम ने बच्चों की शारीरिक क्षमता बढ़ाए जाने के लिए दिए गए खेल के समान को भी देखा। डीएम ने स्कूल के प्रिंसिपल से यह जाना कि खेल के समान बच्चों को खेलने के लिए दिया जाता है या नहीं। इसके बाद डीएम पुलकित खरे पहले कक्षा 2 में पहुंचे। यहां डीएम ने बच्चों से हिंदी की वर्णमाला पूछी। इसके बाद उन्होंने दो बच्चों को बुलाया और ब्लैक बोर्ड पर हिंदी की वर्णमाला के शब्द लिखवाए। डीएम के द्वारा बोले जा रहे शब्दों को बच्चे बखूबी लिख रहे थे जिसे देख डीएम ने बच्चों की तारीफ की।

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के स्तर को सुधारने का प्रयास करने के उद्देश्य से निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने क्लास 3rd में पहुंचकर गणित पढ़ाई। यहां डीएम ने बच्चों से जोड़ना, घटाना और गुणा,भाग के सवाल पूछे। इस दौरान डीएम ने एक छात्रा को अपने पास बुलाया और मौखिक टेस्ट लिया। डीएम ने बालिका से पूछा कि उसे कविता आती है जिस पर छात्रा ने हां में सर हिलाया। इसके बाद डीएम ने उससे 6 का पहाड़ा सुनाने को कहा जिसे छात्रा ने सुना दिया। डीएम ने बालिका से परिवार के बारे में भी जानकारी ली। बालिका ने बताया घर पर उसके माता पिता के अलावा एक छोटी बहन है। बालिका ने डीएम से कहा कि वह अच्छे से पढ़ना चाहती है। बच्चों की क्लास लेने के बाद डीएम प्रिंसिपल रूम में पहुंचे। यहां डीएम ने प्रेरणा एप की समीक्षा की। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रेरणा एप बनाया गया है। जिसमें शिक्षक अपनी हाजिरी लगाने के अलावा स्कूल में किए गए क्रिया कलापों की जानकारी देते हैं। स्कूल में टीचर बने डीएम पुलकित खरे ने बताया कि वह यहां जब तक रहेंगे उनका प्रयास रहेगा की सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सबसे बेहतर हो। डीएम ने बताया कि जिले के 115 अधिकारियों ने 115 प्राथमिक विद्यालय गोद लिए हैं। जहां समय समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण का उद्देश्य बच्चों में कॉन्फिडेंस बढ़ाना और टीचरों द्वारा बच्चों को अच्छे से ट्रीट करना है। डीएम ने कहा यहां बच्चों से बात कर यह अच्छा लगा कि बच्चों को उनकी क्लास के अनुरूप पढ़ाई आती है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.