• Tue. Feb 10th, 2026

केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर में आगरा संभाग के संभाग स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व उद्घाटन रिफाइनरी प्रमुख, द्वारा किया

ByVijay Singhal

Nov 14, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में आगरा संभाग के संभाग स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव का उद्घाटन देवजित गोगोई कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, रिफाइनरी मथुरा द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुबोध कुमार अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि देवजित गोगोई कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख पी टी सोलंकी मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन रिफाइनरी सुनील कुमार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय मथुरा कैंट, शैलेंद्र सिंह प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय डीपीएस रिफाइनरी मथुरा, वी के कच्छप उप महाप्रबंधक मानव संसाधन, उज्जवल सिन्हा वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन रिफाइनरी मथुरा एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में केंद्रिय विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गान, सरस्वती वंदना एवं मन मोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यकारी निदेशक ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सुझाव दिए और उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया की लक्ष्य प्राप्ति हेतु सबसे पहले परिकल्पना फिर लक्ष्य निर्धारण फिर कार्ययोजना और फिर उस कार्ययोजना का कार्यान्वयन किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग के 40 विद्यालयों के 264 प्रतिभागियों ने 13 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा और अपनी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में समूह गान, समूह नृत्य, एकल गान, एकल नृत्य , द्विआयामी कला, त्रिआयामी कला, मूर्ति कला एवं नाटक कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे और केंद्रीय विद्यालय संगठन के आगरा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का समापन केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग के उपायुक्त चन्द्र शेखर आजाद द्वारा किया गया। केंद्रिय विद्यालय मथुरा कैंट की टीम समूह गान एवम समूह नृत्य की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रही,केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा के छात्र ग्रथल परिहार ने शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.