हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहा तक मुख्य मार्ग को खूबसूरत बनाने की प्लानिंग में एक बार फिर मंडलायुक्त अमित गुप्ता कृष्णा नगर पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन चौराहा के सौंदर्यीकरण को देखा। क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ कृष्णानगर के विकास मॉडल पर बैठक की। इसमें बाजार में रंग की एकरूपता, अतिक्रमण और फुटपाथ को लेकर निर्णय लिए गए। मंडलायुक्त ने गोवर्धन चौराहा को देखा। इसके आसपास हुए सौंदर्यीकरण को देखा। तदोपरांत क्षेत्रीय व्यापारी और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित दायरे में आने वाले पुलिस चौकी सहित सभी अतिक्रमण हटाए जाएं। विद्युत निगम को बिजली के पोल और नाले कोे अतिक्रमण मुक्त करने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी। नाले के साथ केबिल आदि के लिए डक्ट और पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाने को भी कहा गया। इनके साथ ही लाइटिंग, शौचालय बनाने के निर्देश दिए। व्यापारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त अनुनय झा सचिव राजेश कुमार सहित क्षेत्रीय व्यापारियों में गिरधारी लाल बंसल, राजकुमार गौतम, विपिन सिंघल, मुकेश सिंघल, हरी प्रसाद गोयल, जगदीश, अंकित बंसल, महेश गौतम, हितेश, गोविंद बंसल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
