• Wed. Feb 11th, 2026

मंडलायुक्त ने बरसाना में देखी नववर्ष की सुरक्षा व्यवस्था

ByVijay Singhal

Dec 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में नववर्ष पर श्री राधारानी के दर्शनों को आने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंगलवार को आगरा मंडल के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बरसाना पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने मंदिर मार्गों और प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को नजदीक से परखा। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ भीड़ नियंत्रण, वन वे व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नववर्ष पर किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और सुरक्षा में कोई चूक न रहने पाए। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार को भी व्यवस्थाएं और अधिक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर में मंडलायुक्त ने सेवायतों और मंदिर रिसीवर समिति के साथ बैठक कर दर्शनों के समय को लेकर भी चर्चा की।नववर्ष पर बढ़ती आस्था और भीड़ के दबाव को देखते हुए दर्शनों का समय बढ़ाने पर सहमति बनी। मंदिर रिसीवर डॉक्टर यज्ञ पुरुष गोस्वामी ने बताया कि भक्तों की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर सेवायतों की सहमति से दर्शनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.