• Tue. Feb 10th, 2026

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जी ने वृंदावन राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का किया निरीक्षण, कार्य की धीमी प्रगति पर व्यक्त की नाराजगी

ByVijay Singhal

Oct 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आर्टिशन सेंटर फॉर कृष्णा पोशाक और मल्टीलेबल दारुक कार पार्किंग परियोजना की धीमी कार्य प्रगति पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने और निर्धारित समय पर काम पूरा न करने पर ब्लैक लिस्टेड करने के दिये निर्देश
वृंदावन की प्रमुख 10 सड़कों के सौंदर्यीकरण, समुचित साफ सफाई और पर्याप्त शौचालय बनवाने के निर्देश, छटीकरा मार्ग पर सुव्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन बनाने और मिडनाइट बाजार का प्रस्ताव तैयार करने के दिये निर्देश
मथुरा 18 अक्टूबर। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वृंदावन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वृन्दावन में राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत मल्टीलेबिल पार्किंग से स्वागत द्वार (रमणरेती) तक मार्ग का अपग्रेडेशन एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य को दिखा। कार्य की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गौरा नगर में बन रहे आर्टिशन सेंटर फॉर कृष्णा पोशाक का निरीक्षण किया। यह प्रोजेक्ट दिसंबर माह में पूरा होना है लेकिन अभी तक सिर्फ 50 प्रतिशत ही काम हुआ। जिस पर मंडलायुक्त ने एडीए वीसी को कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से काम पूरा कराने अन्यथा कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने को निर्देशित किया।
वृन्दावन में मल्टीलेबल दारुक कार पार्किंग का निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्य संतोषजनक न किए जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। कार्यदायी संस्था सी०एण्ड डी०एस० पर पेनाल्टी लगाने को नगरायुक्त को निर्देश दिए और कहा कि दिसंबर तक कार्य न होने की दशा में ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही अमल में लाई जाए।
मथुरा व वृन्दावन शहर की मुख्य सड़कों और प्रमुख मंदिरों को जाने वाली गलियों का निरीक्षण किया।  साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सफाई कार्य के प्रति असंतोष व्यक्त किया और पर्याप्त शौचालय न होने भी नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को शहर 10 प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त बनाने, समुचित साफ-सफाई करने और लाइटिंग करने के साथ सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। पर्याप्त शौचालयों का निर्माण कराया जाए। श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने छटीकरा में नगर निगम द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन का भ्रमण किया। वैध वेंडर्स की नाम सहित सूची का बोर्ड लगाने एवं उन्हें निर्धारित स्थान पर ही रखने के निर्देश दिए। कोई भी वेंडर्स प्लास्टिक या पॉलिथीन का प्रयोग न करें, इसे नगर निगम द्वारा सख्ती से लागू करवाने को कहा। हाइवे से वृंदावन में प्रवेश करने वाले इस मुख्य मार्ग को सुव्यवस्थित-सौंदर्यीकरण करने के साथ यहां मिडनाइट बाजार का प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.