हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में यमुना नदी में नहाने आए दो युवकों में से एक युवक डूब गया। युवक को डूबते देख उसकी बुआ के बेटे ने शोर मचाया। जिसके बाद नाविक और गोताखोर उसे बचाने दौड़े, लेकिन युवक गहरे पानी में चला गया। यमुना में डूबा युवक एयर फोर्स में तैनात था। उन्नाव के गांव पतारी का रहने वाला 24 वर्षीय अभिनाश सिंह अपने बुआ के बेटे अभिषेक के साथ वृंदावन दर्शन करने आया था। अभिनाश और अभिषेक मंगलवार को सुबह यमुना नहाने गए थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ था। अभिनाश के साथ आया अभिषेक कानपुर का रहने वाला है।अभिषेक घाट किनारे कपड़े उतार रहे थे जबकि अभिनाश कपड़े उतार कर यमुना में नहाने के लिए चला गया। अभिषेक जब तक कपड़े उतार कर यमुना में नहाने के लिए जाता तब तक अभिनाश सिंह यमुना में डूबने लगा। अभिनाश सिंह को डूबते देख अभिषेक सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वृंदावन में यमुना नदी के बिहार घाट पर ये घटना हुई है। उन्नाव के गांव पतारी का रहने वाला अभिनाश बेंगलुरु में एयर फोर्स में तैनात है। दो भाईयों में बड़े अभिनाश को डूबता देख साथ आया बुआ का बेटा अभिषेक घटना स्थल पर ही बदहवास हो गया। बाद में हादसे की जानकारी उसने परिवार वालों को भी दी। युवक के यमुना में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्टीमर की मदद से यमुना में युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक दर्जन गोताखोर जिस जगह अभिनाश डूबा वहां तलाश करने लगे। अभिनाश की तलाश में यमुना में कांटे डाले गए लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली। वृंदावन में अक्सर ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लोग यमुना में डूब कर अपनी जान गवां रहे हैं। यहां के युगल घाट, बिहार घाट, केशी घाट, पौंतून पुल सहित किसी भी घाट पर नगर निगम ने कोई चेतावनी बताने वाले बोर्ड भी नहीं लगाए हैं। युगल घाट और बिहार घाट पर तो आलम यह है कि यहां रिवर फ्रंट के लिए जो प्लेटफार्म तैयार किया गया उसके ठीक नीचे 15 फीट से 20 फीट सीधी गहराई है। यहीं पर बाहर से आए श्रद्धालु यमुना स्नान के दौरान अंदाजा नहीं लगा पाते जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार हो जाते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
